फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेशभर में 15 फरवरी से होंगे जिलास्तरीय सम्मेलन, मंत्री आवास व सरकारी कार्यालयों का होगा घेराव

Wed, 29 Jan 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत की प्रजापति धर्मशाला में बैठक के दौरान ऑल इंडिया पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी
विज्ञापन
सोनीपत। ऑल इंडिया पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को सारंग रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में हुई। सबसे पहले सिंचाई विभाग में कार्यरत कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बाहर किए जाने का विरोध किया गया। साथ ही निर्णय लिया कि प्रदेशभर में 15 फरवरी से जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भाजपा सरकार के मंत्रियों के आवास का घेराव किया जाएगा। साथ ही सिंचाई, जनस्वास्थ्य व लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान ने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से पहले जाॅब सुरक्षा की गारंटी देकर नियुक्ति कराने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने काैशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत 1.20 लाख कर्मियों को 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा गारंटी देने का वादा किया था। सरकार बने हुए तीन माह से ज्यादा समय हो चुका है। सरकार ने सबसे पहले सिंचाई विभाग में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कर्मियों सरकारी सेवा से बाहर किए जाने का काम किया। जिससे कर्मियों में रोष है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय मुख्य संगठन कर्ता रविंंद्र फौजी ने कहा कि कौशल कर्मियों को अधिक संख्या में संगठन से जोड़ा जाए। जिससे भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके। मंच संचालन प्रांतीय महासचिव अमरीक सिंह ने किया। इस दौरान प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल, वरिष्ठ प्रांतीय प्रधान जिले सिंह भड़ाना, प्रांतीय वित्तीय सचिव पवन रजाना मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें