सोनीपत। विद्यार्थियों की बुनियाद मजबूत करने के लिए मंगलवार को बुनियाद के प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर 3169 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 636 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर दो घंटे की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
बुनियाद परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले यानी सुबह 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि परीक्षा शुरू होने तक विद्यार्थियों का आना जारी था। देरी से आने वाले विद्यार्थियों को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। देरी से आने वाले विद्यार्थियों को पेपर के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों में किसी के चेहरे खिले हुए थे तो कोई कह रहा था कि कुछ प्रश्न रह गए। अधिकतर विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर आसान था और उन्हें निर्धारित समय के अंदर ही कर लिया था।
कहां कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
खंड परीक्षा केंद्र पंजीकृत विद्यार्थी उपस्थिति
गन्नौर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 255 211
गन्नौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 355 321
गोहाना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 470 348
कथूरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनवासा 235 174
खरखौदा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरमाणा 165 134
खरखौदा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर 165 127
मुंडलाना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुटाना 335 304
राई पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेवड़ा 345 260
राई राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील 340 327
सोनीपत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंयापुर लहराड़ा 805 687
सोनीपत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन 335 276
कुल 3805 3169
बुनियाद के प्रथम चरण की परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन पर पंजीकृत 3805 विद्यार्थियों में से 3169 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 636 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
-सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद