फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : सीओपीए में सबसे अधिक 30 तो मशीनिस्ट में 29 विद्यार्थियों को सीट आवंटित

Fri, 28 Jun 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत आईटीआई में जारी की गई पहली वरीयता सूची के बाद दाखिला प्रक्रिया को लेकर चर्चा करते संबंधि
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शुक्रवार को दाखिले के लिए पहली वरियता सूची जारी कर दी गई। जिसमें 34 ट्रेड्स में 467 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। जारी वरियता सूची में सबसे अधिक 30 विद्यार्थी कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) के शामिल किए गए हैं। जबकि इसके बाद मशीनिस्ट ट्रेड के 29 विद्यार्थी शामिल हैं। हर बार की तरफ इस बार भी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी रही। पहली वरियता सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 03 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों के लिए 7 से 21 जून तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। अंतिम तिथि तक विभिन्न ट्रेड में आवेदनों की संख्या कम रहने पर अंतिम तिथि को 25 जून तक बढ़ा दिया था। शुक्रवार को पहली वरियता सूची जारी की गई। सोनीपत आईटीआई में पहली वरियता सूची में 34 ट्रेड में 467 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। सूची में शामिल किए गए विद्यार्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए 02 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन करवाकर 03 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। निर्धारित समयावधि तक फीस जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थियों का दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा।
विद्यार्थियों को फोन कर दी जाएगी सूचना
पहली वरियता सूची जारी होने के साथ ही सभी ट्रेड के इंस्ट्रक्टर को सूची सौंप दी गई है। सूची में शामिल विद्यार्थियों के पास फोन कर उन्हें दस्तावेज सत्यापित करवाने और निर्धारित तिथि तक फीस जमा करवाने के लिए कहा जाएगा। इस बार आईटीआई में अलग से सूची चस्पा नहीं की गई है। विद्यार्थी आईटीआई में पहुंचकर दस्तावेज सत्यापित करवाते हुए फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

किस ट्रेड की कितने विद्यार्थियों को किया शामिल
ट्रेड शामिल विद्यार्थी

वूड वर्क तकनीशियन (एनएसक्यूएफ) 05
कंपयूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 30
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 15
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 19
इलेक्ट्रिशियन (एनएसक्यूएफ) 26
इलेक्ट्रिशियन (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 12
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) 13
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 11
फिटर 22
जीओ इंफोर्मेटिक्स असिस्टेंट 09
लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) 13
मशीनिष्ट ग्राइंडर, (एनएसक्यूएफ) 06

मशीनिष्ट (एनएसक्यूएफ) 29
मैकेनिक (मोटर व्हीकल) (एनएसक्यूएफ) 25
मैकेनिकल डीजल (एनएसक्यूएफ) 13
मैकेनिकल डीजल (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 12
पेंटर जनरल (एनएसक्यूएफ) 07
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर (एनएसक्यूएफ) 06
प्लंबर (एनएसक्यूएफ) 13
प्लंबर (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 06
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग तकनीशियन (एनएसक्यूएफ) 23
शीट मेटल वर्कर (एनएसक्यूएफ) 07
शीट मेटल वर्कर (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 02
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, अंग्रेजी (एनएसक्यूएफ) 15
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, अंग्रेजी (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 14
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, हिंदी (एनएसक्यूएफ) 17

स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, हिंदी (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 10
टूल एंड डाई मेकर (एनएसक्यूएफ) 12
टर्नर (एनएसक्यूएफ) 16

वेल्डर (एनएसक्यूएफ) 19
वेल्डर, (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 09

वायरमैन (एनएसक्यूएफ) 20

ड्रेस मेकिंग, एससीवीटी 05
एलओएमएम 06
कुल सीट अलॉटमेंट 467
वर्जन
आईटीआई में शुक्रवार को पहली वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसमें 467 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। विद्यार्थी 02 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापित करवाने के साथ 03 जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। 09 जुलाई को दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें