फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल : जिले की लाडली शाॅट्स लगा जीत रही पदक

Fri, 28 Jun 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सुनैना
विज्ञापन
सोनीपत। बैडमिंटन में अपने शाॅट्स के दम पर खिलाड़ियों को हार का स्वाद चखाने वाली लाडली सुनैना प्रतिदिन करीब चार से पांच घंटे कड़ा अभ्यास करती हैं। शास्त्री नगर निवासी सुनैना महज 12 वर्ष की आयु से ही बैडमिंटन के गुर सीख रही हैं। सुनैना का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
विज्ञापन

शटलर सुनैना ने बताया कि वह ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी में करीब चार वर्ष से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए पसीना बहा रही हैं। पहले वह अपनी मां के साथ कभी कभार अकादमी में खेल देखने जाती थी। अब सुनैना पदक जीतकर जिले व परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। उनकी पसंदीदा शटलर दो बार की ओलंपिक महिला एकल स्पर्धा में रजत पदक व कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु हैं। सुनैना ने बताया कि अगर किसी प्रतियोगिता में अच्छा नहीं कर पाती व मनोबल नीचे गिर जाता है तो वह अपनी पसंदीदा खिलाड़ी से प्रेरणा लेकर अपने आप को दोबारा ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
यह हैं उपलब्धियां
सुनैना ने वर्ष 2023 में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक व डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस साल हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की थी। सुनैना अब अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। वह अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने को बेताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें