फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बदमाशों ने निजी कंपनी के तकनीशियन को बनाया निशाना, बाइक सवार दो झपटमारों ने दिया वारदात का अंजाम

Sat, 18 May 2024 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने बताया कि रात करीब सवा दस बजे बहालगढ़ से खेवड़ा रोड होते हुए पैदल अपने घर जा रहे थे। जब वह बहालगढ़ से निकले तो तो इसी दौरान दो युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर उनके पास आए। एक युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।
विज्ञापन
बहालगढ़ थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहालगढ़-खेवड़ा रोड पर निजी कंपनी के तकनीशियन से बाइक सवार दो झपटमार मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित रात को बहालगढ़ से पैदल ही अपने घर जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव बसौदी निवासी गजे सिंह उर्फ अक्षय ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह हुंडई कंपनी बहालगढ़ में तकनीशियन के पद पर नियुक्त हैं। वह शुक्रवार रात को फरीदाबाद में ट्रेनिंग लेकर बहालगढ़ आए थे। यहां से रात करीब सवा दस बजे बहालगढ़ से खेवड़ा रोड होते हुए पैदल अपने घर जा रहे थे। जब वह बहालगढ़ से निकले तो तो इसी दौरान दो युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर उनके पास आए। एक युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। युवकों ने उनके पास आने के बाद उनका मोबाइल छीन लिया और यूपी की तरफ भाग गए। बाइक पर यूपी की नंबर प्लेट लगी थी। उन्होंने राहगीर से मोबाइल लेकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन झपटमार पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें