फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर प्रतिमा पर किया दूध से अभिषेक

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की​ प्रतिमा पर नमन करते पंजाबी गौरव स
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाबी गौरव संघ की ओर से कारगिल युद्ध के नायक और मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती मनाई गई। शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य सुभाष चौक स्थित कैप्टन विक्रम बत्रा पार्क में उनकी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। प्रधान सतीश विरमानी ने कहा कि कैप्टन बत्रा का जीवन और बलिदान देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कारगिल युद्ध में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।
इस दौरान सतीश डेंबला, पवन बत्रा, जोगिंदर पाल अरोड़ा, संदीप बत्रा, प्रदीप वाधवा, अशोक कपूर, अशोक सहगल, सतीश तनेजा, सरोज चावला, जगदीश ग्रोवर और सुधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें