फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर को साफ रखने के लिए चलाया मेगा सफाई अभियान

Wed, 03 Jul 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
राजेंद्र नगर में पिछले एक माह से सीवर जाम पड़े थे। इसके कारण स्थानीय लोगों का घर से निकलना मुश्क
विज्ञापन
खरखौदा। नगर पालिका की तरफ से शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक दिन एक वार्ड को साफ किया जाएगा। अभियान के तहत प्रतिदिन एक वार्ड की गलियों को साफ करने के साथ ही गंदगी उठाने का काम किया जाएगा। बुधवार के इसी कड़ी में वार्ड नंबर सात की गलियों को साफ किया गया।
विज्ञापन


नगरपालिका सचिव संदीप कुमार ने बताया कि शहर में गंदगी के हालात को देखते हुए मेगा सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। सामान्य रूप से जो सफाई शहर में की जाती है उसे तो जारी रखा ही जाएगा। साथ ही रोजाना दो बजे के बाद शहर के एक वार्ड की भी सफाई अलग से की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नगरपालिका के सभी कर्मचारी संबंधित वार्ड में जाएंगे। वहां की गलियों को साफ करने के साथ ही गंदगी को उठाने का भी काम करेंगे। सचिव ने बताया कि पहले से बनाई गई समिति के सदस्य भी साथ रहेंगे जो सफाई कर्मियों का मार्गदर्शन करेंगे। योजना के तहत बुधवार को वार्ड सात में सफाई की गई। इस अवसर पर प्रयास संगठन प्रधान नवीन दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें