फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सैनी ने की जनसभा, अलर्ट रहा प्रशासन

Mon, 07 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे लोग। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की सैन धर्मशाला में जनसभा के दौरान रविवार को प्रशासन अलर्ट पर रहा। वहीं, सांसद की सभा को देखते हुए खाप प्रतिनिधि भी सैन सभा के पास डेरा जमाकर बैठ गए। इनका नेतृत्व खत्री खाप प्रधान राजेंद्र खत्री कर रहे थे। इस दौरान सब्जी मंडी क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सांसद राजकुमार सैनी के समर्थकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद करीब साढे़ 12 बजे पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचते ही सांसद ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वे स्टेज पर पहुंचे और कार्यक्रम में करीब पौने घंटा का भाषण दिया। 
विज्ञापन


वे केवल समाज के हितों को उठा रहे हैं
सांसद राजकुमार सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे केवल दबे-कुचले लोगों के हितों की आवाज उठा रहे हैं। इससे किसी को एजराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण अब ‘जिसकी जितनी भागेदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के आधार पर कर देना चाहिए। 100 फीसदी आरक्षण ही अब समस्या को खत्म करने का फार्मूला है। साथ ही उन्होंने राज्यसभा को खत्म किए जाने की बात भी कही। पिछले दिनों विवादित टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने समाज के लोगों के लिए यह बात कही थी, लेकिन उनकी जुबान फिसल गई थी। दूसरे समाज के लिए वे गलत भाषा का प्रयोग कभी नहीं कर सकते।

रैली खत्म होने तक चला जाटों का धरना
सैन समाज की धर्मशाला के बिल्कुल साथ में ही जाट समुदाय के लोगों ने धरना दिया। खत्री खाप के प्रधान राजेंद्र खत्री ने कहा कि वे किसी भी समाज के खिलाफ नहीं हैं। वे केवल जाट समुदाय के खिलाफ हो रही बयानबाजी के विरोध में यहां बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद को अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें