फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मीनाक्षी को मिस फ्रेशर, गोल्डी को मिस ऑल राउंडर का खिताब

Mon, 17 Nov 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के जीवीएम बीएड कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करती छा
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम बीएड कॉलेज में रविवार को फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी, कॉलेज के प्रशासक हरीश घई ने स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि, अर्चना, डॉ. मीनू ग्रोवर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नए विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रमाें से अपनी प्रतिभा काे प्रदर्शित किया। प्राचार्य डॉ. मीनू अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण, गौरवपूर्ण परंपराओं के बारे में प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में मीनाक्षी को मिस फ्रेशर, याशिका को मिस एलीगेंट, शिवानी को मिस प्रेजेंटटेबल, दीया को मिस चार्मिंग, मंजरी को मिस लवेबल, आशा को मिस पर्सनालिटी, विभूति को मिस कॉन्फिडेंट, गोल्डी को मिस ऑल राउंडर के खिताब से नवाजा गया।

फोटो 08- सोनीपत के जीवीएम बीएड कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करती छा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें