फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पदक विजेता विशेष बच्चों का किया स्वागत

Sat, 28 Dec 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय स्पेशल ओलंपिक्स में लिटिल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 30 पदक जीते थे। प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 35 बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 जिलों के करीब 320 विशेष एथलीट ने भाग लिया था।
विज्ञापन

प्राचार्य सोनिया अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ी गर्विता ने 25 मीटर दौड़ और इधांत ने स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही आरना, भावेश, मौलिक और आरव ने रजत पदक जीते थे। वहीं, 50 मीटर दौड़ में मेघा, माहि और श्रेयस ने स्वर्ण पदक व रुद्र और श्रेष्ट ने रजत, और भविष्य ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में विनीता आंतिल ने स्वर्ण, हितेश, वीर डागर व पार्थ ने रजत और तान्या व अर्णव ने कांस्य पदक जीता। बोची खेल में महिला वर्ग में सृजना, हिमांशी, रुद्राक्षी और याशिका ने स्वर्ण व शुभांगी, अर्निका, ख्वाहिश और कृतिका ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में अरमान, कृतिक आनंद, नमन और कार्तिक ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेताओं को विद्यालय में लिटिल एंजल्स स्कूल की प्राचार्य आशा गोयल, अध्यक्ष विशाल गर्ग ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें