फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पदक विजेता खुशबू का कॉलेज पहुंचने पर किया स्वागत

Wed, 08 May 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा खुशबू प्राचार्य डॉ. मंजूला स्पाह के साथ पदक दिखात
विज्ञापन
सोनीपत। 23वीं ऑल हरियाणा स्टेट किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीतकर लौटी जीवीएम की खुशी का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर खुशबू को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने खुशबू को बधाई दी।
विज्ञापन

जीवीएम की खेल प्रभारी अनु ने बताया कि फरीदाबाद में 3 से 5 मई तक ऑल हरियाणा स्टेट किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जीवीएम की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू ने प्वाईंट फाइट के 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत और किक लाइट फाइट के भी 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि खुशबू ने आशाओं पर खरा उतरते हुए सफल प्रदर्शन किया है। उन्हें भरोसा है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खुशबू अच्छा प्रदर्शन करगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें