सोनीपत । नेशनल हाईवे-44 पर भिगान टोल प्लाजा के पास मांस से भरी बोलेरो गाड़ी पकड़ने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि वह मांस को पंजाब से लेकर आए थे। हालांकि गाड़ी में गोमांस है या अन्य किसी पशु का मांस है इसका पता जांच के बाद ही लगेगा। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ के गांव कायस्थ बरहा निवासी अशरफ और इमरान हैं।
सेक्टर-23 निवासी आनंद ने बुधवार को बताया था कि वह अपने साथी योगेश और साहिल के साथ भिगान टोल प्लाजा के पास थे। तभी पानीपत की ओर से आई बोलेरो से खून टपकता देख उन्होंने गाड़ी को रुकवाया था, जिसमें गोमांस होने का शक था। उन्होंने पुलिस को बताया था। पुलिस ने आरोपी इमरान और अशरफ को पकड़ लिया था। मांस के साथ गाय के पैर व अन्य अंग भी दिख रहे थे। जिस पर पुलिस ने मांस को जांच के लिए लैब में भेजा है। वहीं आरोपी इमरान और अशरफ को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र का कहना है कि आरोपियों ने पंजाब से मांस लेकर आने की बात कही है। हालांकि उन्हें बीच रास्ते में मांस से भरी गाड़ी दी गई थी। जिसे किसी अन्य को सौंपना था। पुलिस गहनता से जांच में लगी है।