फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला बैडमिंटन में टीआरजी, एमडीयू और एमकेजेके कॉलेज ने जीते शुरुआती मुकाबले

विज्ञापन
33. एमडीयू में अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन एवं पुरुष शतरंज प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में टीआरजी कॉलेज सोनीपत, एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) और एमकेजेके कॉलेज रोहतक की टीमों ने जीत दर्ज की।
विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय पुरुष शतरंज प्रतियोगिता का भी शुभारंभ हुआ। दोनों प्रतियोगिताओं में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीआरजी कॉलेज, सोनीपत ने जीवीएम कॉलेज, सोनीपत को हराकर जीत के साथ शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में यूटीडी, एमडीयू की टीम ने एसएमएम कॉलेज, पलवल को पराजित किया।
तीसरे मुकाबले में एमकेजेके कॉलेज, रोहतक ने यूटीडी, एमडीयू को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। शुरुआती मैचों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. कुलताज सिंह ने कहा कि अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के साथ प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने का अवसर देती हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इस दौरान अतिरिक्त खेल निदेशक डॉ. विपिन सैनी, डॉ. तेजपाल, डॉ. अजय, बैडमिंटन कोच विजय कुमार सहित अन्य प्रशिक्षक एवं खेल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें