फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर के नेतृत्व में सफाई अभियान, 250 से अधिक नागरिक बने स्वच्छता प्रहरी

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में गांधी चौक पर स्वच्छता प्रहरी परिवार के सदस्यों के साथ सफाई करते मेयर राजीव जै
विज्ञापन
सोनीपत। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता प्रहरी परिवार ने रविवार को गांधी चौक से ड्रेन नंबर-6 तक विशेष सफाई अभियान चलाया। मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सड़कों और खाली प्लॉटों से कूड़ा हटाया। मेयर ने बताया कि 250 से अधिक नागरिक स्वच्छता प्रहरी के रूप में पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता प्रहरी परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह गांधी चौक से ड्रेन नंबर-6 तक सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर फैला कूड़ा एकत्रित किया। अभियान के दौरान एक खाली प्लॉट में जमा कचरे की भी सफाई कराई गई। बाद में मशीनों की मदद से कूड़ा उठवाया गया। स्वयंसेवकों ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए वे श्रमदान के साथ स्वयं कूड़ा उठाने में भी संकोच नहीं करते।
मेयर राजीव जैन ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से गठित स्वच्छता प्रहरी परिवार से अब तक 250 से अधिक नागरिक स्वेच्छा से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ने के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों को जागरूक करने के लिए शर्मिंदा अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान में हवा सिंह पहलवान, पार्षद सुरेंद्र मदान, आनंद कुमार, दिलबाग सिंह, मेधावी रंजन शर्मा, राकेश शर्मा, संदीप बत्रा, मनीष सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें