फोटो - सोनीपत रोड पर पौधारोपण करते हुए समाज कल्याण संगठन के सदस्य। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण संगठन के सदस्यों ने रविवार को सोनीपत रोड स्थित फुटपाथ पर 110 पौधे लगाए। इस दौरान पुराने पौधों की निराई कर उन्हें पानी भी दिया गया। संगठन के प्रधान आनंद जांगड़ा ने बताया कि हर रविवार पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। अभियान में नीम, अर्जुन, चंपा और जंगली जलेबी के पौधे लगाए गए। सदस्यों ने दुकानदारों से पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील भी की। इस अवसर पर मनोज कुमार, हरीश पांचाल, बिजेंद्र, अभिमन्यू, सुनील, निरंजन, ब्रिजेश, साहिल, बलजीत, देवेंद्र आदि ने पौधरोपण किया।