फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर उप चुनाव : बैंयापुर के पांच बूथों की ईवीएम सील, नहीं हुई मतगणना

विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में मतगणना से पूर्व गांव बैंयापुर की मत पेटियों को
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर उप चुनाव की मतगणना शुरू करने से पहले बैंयापुर ग्राम पंचायत के पांच बूथों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को सील किया गया। इसकी वजह से मतगणना के दौरान 268 बूथों की ईवीएम के बजाए 263 बूथों की ईवीएम से मतगणना की गई। निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद पांच ईवीएम व बैलेट यूनिट को सील किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान की ओर से आपत्ति दर्ज कराने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश दिया था। आदेशों में स्पष्ट किया गया था कि गांव बैंयापुर के केवल पुराने मतदान बूथों के वोटों की गिनती की जाएगी, जबकि हाल ही में जोड़े गए बूथों के मतों को अमान्य घोषित किया गया है। आयोग के आदेशों की पालन करते हुए पांचों बूथों की ईवीएम को बुधवार को सील किया गया। इनमें बूथ संख्या 228, 229, 230, 231 व 232 शामिल हैं। यह पांच बूथ बैंयापुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें