फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अग्रसेन धाम में 8 अक्तूबर को मनाया जाएगा माता लक्ष्मी वरदान महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर बन रहे ऋण मुक्ति स्वर्ण शक्तिपीठ महालक्ष्मी वरदान श्री अग्रसेन धाम में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 8 अक्तूबर को माता लक्ष्मी वरदान महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना व महाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

राजीव जैन व श्री अग्रसेन धाम, कुंडली के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने मीडिया सेंटर में बताया कि कार्यक्रम के लिए संपूर्ण अग्रवंश की कुलदेवी मां लक्ष्मी जी के साथ कुटुंब कुल देवियों का दरबार भी सजाया जा रहा है। जिसमें कुलदेवी माता बनभौरी वाली, मां भीमेश्वरी बेरी वाली, माता पहाड़ी वाली, मां देवसर वाली, मां बाला सुंदरी त्रिलोकपुर वाली, मां शाकुंभरी का दरबार शामिल है। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर से काफी संख्या में भक्त कुलदेवी माता की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगेंगे। भक्तों के लिए माता महालक्ष्मी की सिद्ध की हुई चांदी की प्रतिमाएं सौभाग्यशाली ड्रा के माध्यम से वितरित की जाएगी। सभी भक्त मिलकर कुलदेवी माता को 108 मीटर की चुनरी, 108 मीटर का गजरा, 108 मेहंदी के थाल, 108 शृंगार के थाल, 108 प्रसाद के थाल व नारियल चुनरी अर्पण करेंगे। महालक्ष्मी का अनार के 108 किलो रस से महाभिषेक होगा।
ध्वज यात्रा के बाद 2108 ज्योत के थाल से कुलदेवी माता की महाआरती की जाएगी। महिलाओं के लिए डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रमन बंसल के सानिध्य में होगा। जिसमें हरिद्वार से महा शिव योगी महामंडलेश्वर स्वामी यमुना पुरी महाराज, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुनयना पहुंचेंगे। अतिथि के रूप में विधायक मोहनलाल बड़ौली, नरेश ऐरन, रामप्रकाश गर्ग, धर्मपाल अग्रवाल, विजय मित्तल, तेजराम सिंगल, शिरकत करेंगे। रायपुर (छत्तीसगढ़) से भजन गायक संजय अग्रवाल व प्रिंस जैन भक्तिमय संकीर्तन से माता रानी का गुणगान करेंगे। इस दौरान दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन जगदीश राय गोयल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अतुल सिंघल, कंट्रोल बोर्ड के सदस्य धर्मपाल अग्रवाल, विनोद सिंगला, टीकाराम मित्तल, पवन गुप्ता, दीपक मंगला व प्रांतीय संयोजक पवन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें