फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहीद के परिजनों को सम्मानित किया

Thu, 28 Mar 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-23 स्थित भगत सिंह मैदान पर शहीदों की याद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में आईपीएस संजय कुमार सेन ने शिरकत की। उन्होंने भारतीय सेना के साथ ही हरियाणा व दिल्ली पुलिस के 30 शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर, तुलसी के पौधे, पानी के सकोरे व घोंसले देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सेक्टर-23 स्थित भगत सिंह मैदान पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ 21 कुंडीय यज्ञ से किया गया। इसमें गांव जुआं स्थित गुरुकुल से पहुुंच आचार्य वेदनिष्ठ, सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित गुरुकुल से आचार्य संदीप, बरोणा गुरुकुल से आचार्य प्रदीप व रमेश ने यज्ञ संपन्न करवाए। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान हम में भी है दम ग्रुप व पर्यावरण मित्रों ने भी विशेष सहयोग दिया।
मुख्यातिथि आईपीएस संजय कुमार सेन ने शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान का ही परिणाम है कि हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। हम सभी को देश की रक्षा, विकास व उन्नति के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान दास ग्रेड-1 अधिकारी नवीन कोहाड़, नीदरलैंड से ऋषि मलिक, शिक्षक डॉ. जेपी दलाल, दिल्ली पुलिस से अमित लाठिया, प्रो. सुभाष सिसोदिया, देवेंद्र, जगत सिंह, लाल सिंह, जरनैल मलिक, पवन आर्य, सेक्टर-23 आरडब्ल्यूए प्रधान राजेश दहिया सहित, ब्रह्मचारी व युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें