फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस में ससुराल के लिए रवाना हुई विवाहिता दो वर्षीय बेटी समेत लापता

Mon, 08 Jun 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके से ससुराल लौट रही विवाहिता अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों को चिंता सता रही है। शिकायत मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने खरखौदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी 28 वर्षीय विवाहित बेटी कुछ दिन पहले मायके आई हुई थी। 5 जून को वह अपनी बेटी और दो वर्षीय नातिन को खरखौदा बस अड्डे तक छोड़ने गई थी। वहां से दोनों को बेटी की ससुराल जाने वाली बस में बैठाकर वापस घर लौट आई।
देर शाम तक उनकी बेटी अपने ससुराल नहीं पहुंची। जब बेटी के ससुराल न पहुंचने की जानकारी मिली तो परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बेटी का मोबाइल बंद मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला व उनकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें