खरखौदा। गांव सेहरी में खेतों में लगे सोलर सिस्टम के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। गांव सेहरी निवासी धर्मराज ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उन्होंने अपने खेत में सोलर प्लेटें लगवा रखी हैं। 6 जून को जब वह खेत पर पहुंचे तो सोलर सिस्टम से जुड़े तार चोरी मिले। जब उन्होंने आसपास के किसानों से जानकारी ली तो पता चला कि उनके भाई दिलबाग समेत गांव के संदीप, विकास, प्रमोद, कृष्ण, उमेद सहित कई अन्य किसानों के खेतों में लगी सोलर प्लेटों के तार भी चोरी हो चुके हैं।