फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जलने से मौत, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 22 May 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भीम नगर में संदिग्ध अवस्था में जलने से विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता का आरोप है कि बेटी का जलाकर मारा गया है। आरोपी बेटी से दहेज में बाइक मांग रहे थे। पिता ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नूहं के गांव बीवां निवासी मोहम्मद ईसा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हलीमा का निकाह 22 दिसंबर, 2021 को भीम नगर सोनीपत में किया था। निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगे थे। बेटी से बाइक की मांग की जाती थी। उसके पीटा जाने लगा। बाद में बेटी ने दो बेटियों को जन्म दिया तो प्रताड़ना और बढ़ गई। दहेज में अन्य सामान भी दिया गया। उन्होंने व उनके भाई ने बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माने। बेटी हलीमा ने उन्हें बताया कि आरोपी उसे मारने की कोशिश में है। 21 मई की रात को आरोपियों ने बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। इससे बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों पर दहेज हत्या का मुकदमा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें