फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, पति समेत छह पर केस दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कुराड़ में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के भाई का आरोप है कि उनकी बहन को लंबे समय से प्रताडि़त किया जा रहा था। विवाहिता का शव दरवाजा तोडक़र बाहर निकाला गया। पुलिस ने पति सहित छह पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रोहतक के गांव सुनारिया कलां निवासी दीपक ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी बहन सोनिका की शादी 7 दिसंबर, 2008 को गांव कुराड़ के राकेश के साथ हुई थी। राकेश सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल) में कार्यरत है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग सोनिका को प्रताड़ित करने लगे थे। उनकी बहन का चचेरा ससुर और उसकी पत्नी भी सोनिका को प्रताड़ित करते थे। इसके चलते सोनिका ने ससुराल पक्ष के खिलाफ रोहतक पुलिस को शिकायत भी दी थी। बाद में पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। उनकी बहन के पास एक बेटा है। बहन ने बेटी को भी जन्म दिया था, लेकिन उसकी छह महीने में ही मौत हो गई थी। उसकी बहन ने बताया था कि बेटी का सही से उपचार तक नहीं कराया था। दीपक का आरोप है कि उसकी बहन अक्सर बताती थी कि उसका पति राकेश घर खर्च तक नहीं देता और जब भी छुट्टी आता है मारपीट करता है। ससुराल पक्ष के लोग उसे घर से निकाल कर राकेश की दोबारा शादी करना चाहते है।

दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने फोन कर बताया था कि उसकी सास, ससुर, चचेरे ससुर और चचेरी सास व देवर ने उसके साथ झगड़ा किया। जब उसने सोनिका के पास फोन किया तो उसने नहीं उठाया। बाद में ससुर रणबीर की कॉल आई कि सोनिका कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। जब वह मौके पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे पर लगी जाली फटी हुई थी। जाली से अंदर देखा तो सोनिका बिस्तर पर लेटी थी। दरवाजा तोड़ कर अंदर गए तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। सोनिका को अस्पताल ले गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें