फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को मारी टक्कर, किशोर की मौत, महिला घायल

Thu, 06 Jun 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। दिल्ली से चुलकाना धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को बुधवार रात तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला व एक किशोर घायल हो गए। घायलों को खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया, जबकि महिला दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी हर्ष ने बताया कि वह बुधवार रात अपनी चाची गीता, बहन प्रियंका, मोहिनी व भाई लक्ष्य के साथ दिल्ली से ऑटो में चुलकाना धाम के लिए निकले थे। वह जब बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचे तो उनके ऑटो को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई लक्ष्य सड़क पर जा गिरे और चाची गीता ऑटो के अंदर फंस गई। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया। टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक कैंटर छोड़ कर भाग गया। बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें