फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चुनाव के चलते बाजारों में रहा सन्नाटा

Sun, 10 May 2026 06:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में ओल्ड डीसी रोड पर निकाय चुनाव के चलते बंद पड़ी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर की सरकार चुनने के लिए रविवार को मतदान केंद्रों के बाहर खूब रौनक रही तो बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदारों को न सामान बेचने की चिंता और न ही लोगों को सामान खरीदने की। व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर मतदान करने बूथों पर पहुंचे।
बाजार के मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा गया। बाजारों में कुछ आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़ लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। मतदान के दौरान सड़कों पर प्रशासनिक हलचल तेज रही। प्रशासन के आला अधिकारियों की भाग-दौड़ सड़क पर अधिक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण रहा कि बाजारों में जहां सुबह चहलकदमी नजर आ रही थी वहीं, दोपहर के समय सभी बाजार बंद रहे। शाम होने के बाद कच्चे क्वार्टर समेत कई बाजारों में कुछ दुकानें जरूर खुली हुई दिखाई दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें