फोटो: शिव मंदिर पार्क में रक्तदाताओं को सम्मानित करते लायंस क्लब गौरव के पदाधिकारी। स्रोत: क्ल
गन्नौर। लायंस क्लब गन्नौर गौरव की ओर से रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर पार्क में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें युवाओं और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। शिविर में लायंस ब्लड बैंक की टीम ने 145 यूनिट रक्त एकत्रित किया। क्लब की अध्यक्ष भावना नीरज जग्या ने करते हुए रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। संवाद