फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मार्केट कमेटी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन ने पदभार ग्रहण किया

Tue, 09 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत की नई अनाज मंडी ​स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन अरुण चौहान व वाइस चेय
विज्ञापन
सोनीपत। नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में सोमवार को चेयरमैन अरुण चौहान और वाइस चेयरमैन संजय वर्मा ने पदभार ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, पवन खरखौदा व मेयर राजीव जैन ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। अनाज मंडी के आढ़ती संजय वर्मा पहले भी वाइस चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान हित हमारे लिए सर्वोपरि है। अन्नदाताओं के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार सभी के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार है।। इस अवसर पर सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें