फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अखिल भारतीय टेनिस संघ टूर्नामेंट के मुख्य दौर में उदित, सहित लंका रेड्डी और आयुष जीते

Tue, 09 Dec 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :23: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में अखिल भारतीय टेनिस संघ टूर्नामेंट में शॉट
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई में अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की तरफ से आयोजित मेन्स रैंकिंग एवं प्राइज मनी प्रतियोगिता के मुख्य दौर के मुकाबले सोमवार से शुरू हो गए। सोमवार को हुए मुकाबलों में उदित कंबोज, सहित लंका रेड्डी व आयुष शर्मा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


राई स्थित विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक टेनिस कोर्ट पर पहले ही दिन खिलाडिय़ों ने अपने कौशल, संयम और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे से दर्शकों को रोमांचित किया। हरियाणा सहित तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

टॉप सीड उदित कंबोज की कठिन जीत

देश की टॉप-20 रैंकिंग में शामिल और टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी उदित कंबोज (हरियाणा) को जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोकेंद्र पुन के खिलाफ तीन सेटों के मुकाबले में उदित ने 6-2, 4-6, 6-2 से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में कदम रखा। दूसरे सेट में मिली हार से उबरते हुए उदित ने निर्णायक सेट में जोरदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

खेल विवि के खिलाडि़यों ने बिखेरी चमक

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। विवि के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रणव मिश्रा ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी फजुर रहमान को हराकर उलटफेर किया। पहले सेट में 3-5 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी कर सेट 7-5 से जीता। दूसरा सेट टाईब्रेक में 7-6 से अपने नाम किया। वहीं अरंत्या ओल्ह्यान ने बिहार के सुधीर सिंह को 6-0, 6-1 से पराजित कर अगले दौर में आसान प्रवेश पाया।

पहले दिन के नतीजे

उदित कंबोज (हरियाणा) ने लोकेंद्र पुन को 6-2, 4-6, 6-2, सहित लंका रेड्डी (तमिलनाडु) ने पार्थ पाटिल को 6-2, 6-3, आयुष शर्मा ने निशिथ नवीन को 6-4, 6-2, तरुण रक्षक ने यज्ञ पटेल को 6-0, 6-1, अरंत्या ओल्ह्यान ने सुधीर सिंह को 6-0, 6-1 से हराया। थरूण विक्रम ने राहुल कुमार यादव को 6-1, 7-5, चंद्रिल सूद ने तिनजानी आदित्य कुमार को 6-3, 6-2, सार्थक गुलाठी ने वंश अरोड़ा को 6-3, 6-3, हर्षित यादव ने अंशुमान सिंह को 6-4, 5-7, 6-3, प्रणव मिश्रा ने फजुर रहमान को 7-5, 7-6, लक्षित सूद ने वंश यादव को 6-4, 6-1 से हराया। वहीं, जतिन नैन ने वेदांत मेस्त्री किरण को 6-4, 6-4, त्रिशन धवन ने प्रयास्क्ष सोनी को 6-2, 6-4, प्रणव कारोड़े ने अनिरुद्ध मुखर्जी को 6-4, 6-1, मयंक शर्मा ने तुषार मित्तल को 6-2, 7-6, प्रशांत पारोचा ने काविन कार्तिक को 6-3, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें