फोटो 25: सोनीपत बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन की जिला क
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय में शनिवार को ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें 11 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मंजीत को जिला अध्यक्ष चुना गया।
इनके अलावा मनीषा व जयदीप को उपाध्यक्ष, तेज सिंह को महासचिव, रेणू व साहिल को सचिव, सुमित को सहसचिव, मुकेश को कोषाध्यक्ष, शिवकुमार को प्रवक्ता, दीपक को सलाहकार, मोहित को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम सचिव एसोसिएशन के राज्य प्रधान नरेश धनखड़ व पूर्व जिला प्रधान प्रदीप शर्मा ने की। इस दौरान बिजेंद्र मलिक, नीटू, शमशेर दहिया, प्रदीप हुड्डा, बिजेंद्र सैनी, अश्वनी, सावन भी मौजूद रहे।