फोटो 27: सोनीपत के गोहाना में आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते विधायक इंदुर
गोहाना। रोहतक-पानीपत मार्ग स्थित भीमराव आंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा और हरियाणा आंबेडकर संघर्ष समिति ने किया।
बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक न्याय और समानता के अग्रदूत थे। पूर्व मंत्री जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और महान समाज सुधारक थे। इस मौके पर आजाद सिंह दांगी, रोहतास अहलावत, जिला पार्षद रवि इंदौरा, जयसिंह मलिक, जगशेर नूरनखेड़ा, अशोक सरोहा रहे।