सोनीपत के फाजिलपुर में स्पोर्ट्स मीट में दौड़ने के लिए तैयार प्रतिभागी। स्रोत: फाउंडेशन
सोनीपत। गांव फाजिलपुर में मंगलम् सारथी फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती ने एक स्मार्ट स्पोर्ट्स मीट कराई। इसमें मंगलम् सारथी फाउंडेशन द्वारा संचालित संस्कार केंद्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बच्चों ने लेमन रेस, 100 मीटर, 50 मीटर दौड़, स्किपिंग रेस, बैलेंस ऑफ बुक, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में खेल भावना का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर राजीव जैन ने किया। इस अवसर पर संस्था संस्थापक लक्की रोहिल्ला ने अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। मंच संचालन स्पोर्ट्स प्रोफेसर सुनीता ने किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण (क्रीड़ा भारती), देवेंद्र जून (रिटायर्ड कोच), बीबी अरोड़ा, जगबीर (योग संस्थान), जय भगवान, हरियाणा पुलिस से एएसआई पवन, केंद्र संचालिका महक, सह-संचालिका प्रिंसी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।