फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने जलाया भाजपा नेता का पुतला

Wed, 07 Jan 2026 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत में गीता भवन चौक पर भाजपा नेता का पुतला जलाते आप कार्यकर्ता व पदा​​धिकारी। स्रो
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में गीता भवन चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा नेता का पुतला जलाया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रणबीर छिक्कारा ने आरोप लगाया कि सरकार इस जघन्य हत्याकांड में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी को सजा नहीं मिलती, आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
प्रत्याशी चयन कमेटी के चेयरमैन विमल किशोर ने मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इस दौरान जिला सचिव विकास दहिया, युवा जिला अध्यक्ष अंकुश त्यागी, लोकसभा सचिव राजेश सरोहा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कौशिक, खरखौदा हलकाध्यक्ष सुनील दहिया, रामबीर सिंह, राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें