फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य मानसिक तनाव व दुखों से जूझ रहा : डॉ. मणिभद्र

Sat, 26 Oct 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित जैन स्थानक में चातुर्मास पर धर्म सभा के दौरान राष्ट्र संत डॉ
विज्ञापन
सोनीपत। मानव मिलन के संस्थापक और नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि आज का युग तेजी से बदलते हुए समाज का प्रतीक है। जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं, फिर भी मनुष्य मानसिक तनाव व दुखों से जूझ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. मणिभद्र महाराज गुड़ मंडी स्थित श्रीएसएस जैन सभा जैन स्थानक में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। मुनि महाराज ने कहा कि जीवनशैली व मानसिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हैं। मानसिक स्वास्थ्य का तात्पर्य केवल मानसिक रोगों से नहीं, बल्कि मनुष्य की सोच, भावनाओं व सामाजिक व्यवहार को भी प्रभावित करता है। स्वस्थ मानसिक स्थिति मनुष्य को दैनिक चुनौतियों का सामना करने व जीवन का आनंद लेने में मदद करती है। मानसिक रोगों का बढ़ता प्रचलन चिंता, अवसाद व तनाव के रूप में देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें