फोटो 10- सोनीपत के छोटूराम आर्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को करियर विक
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को कॅरियर काउंसिलिंग प्लेसमेंट सेल और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के कॅरियर विकास के उद्देश्य सेमिनार का आयोजन करवाया गया। मुख्य वक्ता व कॅरियर ग्रोथ मेंटर के रूप में पहुंचे सूर्यांश ने विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी जानकारियां दीं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। सेमिनार के आयोजक एवं संयोजक कर्ता टीम के रूप में महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इकाई-एक डॉ. ऊषा दहिया, करियर एंड प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. उर्मिल हुड्डा व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इकाई-दो से डॉ. अभिमन्यु मलिक उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता एवं करियर मेंटर ने विद्यार्थियों के कॅरियर निर्माण संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए और एक करियर निर्माण संबंधी ''टाइम्स प्रो'' एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान डॉ. राजीव बल्हारा सहित सभी प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं मौजूद रहे।