फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: धान के खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला ग्रामीण का शव, पानी में धंसा था पूरा मुंह, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 24 Aug 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव पीरगढ़ी निवासी प्रमोद (45) चंदौली-बेगा गांव की सीमा में बने गोगामेड़ी के मंदिर में रहते थे। देर शाम ग्रामीणों ने उन्हें देखा था। बुधवार रात को परिजनों को पता लगा कि प्रमोद का शव गांव घसौली गांव के किसान के खेत में औंधे मुंह पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
मुरथल पुलिस स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के चंदौली रोड पर घसौली गांव के किसान के खेत में पीरगढ़ी गांव के ग्रामीण का शव मिला है। परिजनों ने मामले की सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों व ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। वह पहले मौत के कारणों का पता लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का पता लगाने की बात कही तो ग्रामीण शांत हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौकरी दिलाने के नाम पर खेल: चंडीगढ़ PGI में पैसे लेकर बांट रहे जॉब, आठ महीने में तीन शिकायतें

गांव पीरगढ़ी निवासी प्रमोद (45) चंदौली-बेगा गांव की सीमा में बने गोगामेड़ी के मंदिर में रहते थे। देर शाम ग्रामीणों ने उन्हें देखा था। बुधवार रात को परिजनों को पता लगा कि प्रमोद का शव गांव घसौली गांव के किसान के खेत में औंधे मुंह पड़ा हुआ है। उसका मुंह पूरी तरह से मिट्टी में धंसा हुआ है। जिस पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने हत्या करने के लिए उसकी गर्दन को पकड़कर मुंह को धान के खेत में भरे हुए पानी में डुबो कर मार दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


देर रात मुरथल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों व परिजनों ने विरोध कर दिया। वह पहले मौत के कारणों के बारे में जानकारी चाहते थे। इस पर जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही मामले में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखा है।
विज्ञापन

 
जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें