फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क का निर्माण रुकने के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 21 Sep 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल रोड के पुनर्निर्माण कार्य रुकने के कारण धूल उड़ने से दुकानदारों को परेशानी हो रही है। सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग को लेकर दुकानदारों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि सड़क के बीच लगे बिजली के पोल बिना डिवाइडर के हादसे को न्योता दे रहे हैं।
दुकानदार डॉ. मनोज राय, प्रवीन, दिनेश, सतीश, मोहित ने बताया कि दुकानदारों ने निर्णय लिया कि वे 22 सितंबर को मुरथल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में मुरथल से ताजपुर रोड पर जगह-जगह सीसी ब्लॉक खराब होने, कई जगह से सड़क धंसने पर ग्रामीणों ने प्रशासन से दोबारा सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की थी।
ग्रामीणों के रोष जताने पर विभाग ने जुलाई 2024 में सड़क को उखड़वाकर 100 एमएम की टाइल बिछवाने का कार्य शुरू किया था, लेकिन आज तक सड़क का पुनर्निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ऐसे में दुकानदारों, राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग की ओर से सड़क निर्माण पर 4.96 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है, लेकिन काम की धीमी गति, धूल उड़ने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें