सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और शनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 के पास ही मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी ने वहां मौजूद लोगों से मृतक युवक के बारे में पूछताछ की, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक के पास किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जीआरपी मृतक की शनाख्त के प्रयास कर रही है। संवाद