फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पुरखास रोड स्थित आरओबी के पास रविवार को गीता जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि पुरखास रोड स्थित आरओबी के पास डाउन लाइन पर गीता जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद जीआरपी थाने को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। मृतक के शरीर पर लाल रंग की टी शर्ट, हरे रंग का पायजामा व काले रंग का मास्क मिला है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें