नागरिक अस्पताल में परिजनों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Sonipat
गांव नूरनखेड़ा में एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पत्नी, बड़ी बेटी, सास व साले से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। उसके भाई की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव नूरनखेड़ा निवासी कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई कश्मीर की शादी करीब 13 साल पहले रोहतक जिले के बहलम्बा गांव की सुनीता से हुई थी। शादी के समय सुनीता अपने साथ दो लड़कियां लेकर आई थीं तो उसके बाद उसने एक लड़के को जन्म दिया था। कर्मबीर का आरोप है कि उसके भाई कश्मीर को उसकी पत्नी सुनीता के साथ साला संदीप, सास व बड़ी बेटी तंग करती थी। इनसे तंग आकर उसके भाई ने अपने घर में फंदा लगा लिया। कर्मबीर ने बताया कि उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इन सभी से तंग आकर जान देने की बात कही है। पुलिस ने कर्मबीर के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।