फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा न होने पर पत्नी को जलाया

Sat, 04 Jul 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोहला में पति ने बेटा न होने पर अपनी पत्नी को तेल छिड़कर आग लगा  दी। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई।
विज्ञापन


महिला को भिवानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर जानलेवा हमला करने  का मामला दर्ज कर के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक भिवानी के गांव मालपोश निवासी महिला सीमा की वर्ष 2001 में गांव बरोदा के श्रीपाल से शादी हुई थी। सीमा ने दो बेटियों को जन्म दिया।

आरोप है कि उसका पति श्रीपाल उसे बार-बार ताने देते हुए परेशान करने लगा। सीमा ने बयान दिया है कि 30 जून की  देर रात को उसका पति श्रीपाल घर आया।

उसने पहले पत्नी से मारपीट की और साथ में ताने देते हुए कहा कि लड़कियों को जन्म देती है। लड़कों को क्यों नहीं। इसके बाद उसके पति ने उस पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी।

सीमा चिल्लाने लगी और आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। घटना का पता लगने पर एक जुलाई को सीमा के मायके से उसके परिजन गांव बरोदा पहुंचे और उसे इलाज के लिए भिवानी ले गए।
विज्ञापन


फिलहाल सीमा भिवानी के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पति के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज करके वीरवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
थाना  बरोदा प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीमा ने अपने पति पर तेल छिड़ककर  आग लगाने का आरोप लगाया है। सीमा की शिकायत है कि दो लड़की होने पर उसका  पति उसे ताने देता था। सीमा के बयान पर उसके पति श्रीपाल को जानलेवा  हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें