सोनीपत। थाना बहालगढ़ की पुलिस ने सोमवार रात को गांव कुमासपुर में झगड़े के दौरान जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी अरमान उर्फ अंशु निवासी कुमासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को कुमासपुर निवासी कृष्ण ने बहालगढ़ थाना में शिकायत दी थी कि 16 फरवरी की रात 8:30 बजे वह अपने भतीजे अंशु को दुकान पर सामान लेने के लिए भेजे थे। कुछ देर बाद उसने आकर बताया कि चौपाल के पास दीपक ने शराब के नशे में उसके साथ झगड़ा।
विज्ञापन
रात करीब 9.30 बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ गली में खड़े थे। इसी दौरान दीपक व अरमान उर्फ अंशु, अंकित, राहुल, सचिन, सन्नी, गौरव निवासी अलीपुर आए और उनके साथ हाथापाई करने लगे। इस बीच सन्नी ने सचिन को पिस्तौल दी। सचिन ने उन पर गोली चला दी मगर वह किसी को नहीं लगी।
जब वे लोग इसका वीडियो बनाने लगे तो सचिन पिस्तौल को छुपाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी अरमान उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया है।