फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रमिक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना पुलिस ने श्रमिक को गोली मारने के आरोपी गांव कुमासपुर निवासी अर्जुन उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ फिलहाल कुमासपुर निवासी शहवाज ने एक दिन पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई समीर के साथ रिलायंस कंपनी के वेयर हाउस में काम करते हैं। कुमासपुर स्थित सुमित के मकान में किराये पर रहते हैं। मंगलवार तड़के करीब चार बजे वह समीर अपने कमरे पर लौट रहे थे तो कुमासपुर गांव में बैंक के पास पहुंचने पर एक युवक अपने घर से कार निकाल रहा था।
युवक ने पहले हवाई फायर किया और फिर दूसरी गोली उसकी ओर चला दी जो उनके हाथ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। आरोपी कार लेकर मौके से भाग गया था। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। अब पुलिस ने आरोपी अर्जुन उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें