फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बाइक से मारी टक्कर, पीड़ित ने देखकर चलने को कहा तो ईंट और चाकू से किया हमला

Mon, 02 Jan 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी युवक एक दूसरे को दीपक, आकाश और इस्लाम के नाम से पुकार रहे थे। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दोनों साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत की धानकान बस्ती में पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। युवक ने उसे देखकर बाइक चलाने को कहा तो चालक व उसके साथी आपा खो बैठे। उन्होंने युवक के सिर में ईंट मार दी और उसके साथी को चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर वह भाग गए। युवक व उसके साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला पूर्णिया के गांव गोरियर निवासी नीतीश कुमार ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि वह फिलहाल सुदामा नगर सोनीपत में किराए पर रहते हैं। उनके पास ही उसका साथी राजेश भी किराए पर रहता है। दोनों साथी रविवार देर शाम धानकान बस्ती की तरफ गए थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने नीतीश को टक्कर मार दी। जिस पर उन्होंने बाइक देखकर चलाने को कह दिया। नीतीश का आरोप है कि इस पर युवक अचानक भड़क गए और झगड़ा शुरू कर दिया। उसके रोकने पर एक युवक ने उसके सिर में ईंट उठाकर मार दी। जिस पर वह तथा उसका साथी बचकर भागने लगे तो युवकों ने पीछा कर उसके साथी को पकड़ लिया। उन्होंने राजेश की बाजू व पेट के पास चाकू मार दिया। वह युवक एक दूसरे को दीपक, आकाश और इस्लाम के नाम से पुकार रहे थे। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दोनों साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीतीश ने बताया कि उन्हें पता लगा है कि दीपक व आकाश धानक बस्ती के रहने वाले है। तीसरा उनका साथी इस्लाम है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें