सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे के अलावा पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते वीरवार को ट्रेनें साढ़े आठ घंटे तक की देरी से सोनीपत पहुंची। लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। इससे यात्रियों को पेरशानी हो रही है।
यात्री सुरेंद्र गुप्ता, संदीप, कपिल, प्रमोद ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। इससे वह अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच पा रहे हैं
दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली मालवा एक्सप्रेस 8:34 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 7:14 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:38 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3:49 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 2:44 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 2:31 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 2:57 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 1:45 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:39 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1:52 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 2:08 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:16 घंटे, 64471 सवारी गाड़ी 1:18 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:14 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 1:46 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली झेलम एक्सप्रेस 3:38 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3:47 घंटे, टाटानगर एक्सप्रेस 3:39 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:42 घंटे, जम्मू मेल 2:21 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 2:07 घंटे, नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:35 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:27 घंटे, शान-ए-पंजाब 1:40 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 1:21 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:08 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:39 घंटे, 64462 सवारी गाड़ी 2:21 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 1:53 घंटे, 64470 सवारी गाड़ी 2:07 घंटे, 64002 सवारी गाड़ी 2:13 घंटे, 64464 सवारी गाड़ी 1:02 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 1:47 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर मंडल के अलावा गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।