गोहाना। अंग्रेजों के जमाने की तहसील को जिले का दर्जा मिलने का सपना हर कोई देख रहा है। आमजन से सीधे जुड़े नगर के चुनिंदा बार्बर शॉप ऑनर और मेकअप आर्टिस्ट को भी पूरी आस है कि इनके हुनर को भी नई पहचान मिलेगी। इनका मानना है कि जिला बनने के बाद गोहाना में सरकारी कार्यक्रमों और साज-सज्जा से जुड़ा कारोबार खूब फूले-फलेगा। प्रशासनिक सुविधाएं नजदीक आने से प्रशिक्षण, लाइसेंस और योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
आज ब्राइडल मेकअप के लिए लोग दूसरे शहरों को प्राथमिकता देते हैं। जिला बनने से गोहाना की पहचान बढ़ेगी। लोग यहीं के मेकअप आर्टिस्टों पर भरोसा करेंगे। इससे यहां की बेटियों को रोजगार के बेहतर मौके मिलेंगे। -शिवानी बुद्धिराजा, मुगलपुरा के एक मेकअप स्टूडियो की एमडी
कटिंग सैलून आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरत है। जिला बनने से गोहाना में भीड़ और कारोबार दोनों बढ़ेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी तो यहां के सैलून संचालक भी महानगरीय कारोबारियों से आंख में आंख मिला सकेंगे। -संदीप सैन, कटिंग सैलून संचालक
गोहाना जिला बनने से मेकअप इंडस्ट्री को बड़ा फायदा होगा। अभी लोग बाहर जाकर काम करते हैं तो समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं। नगर में सुविधाएं बढ़ेंगी तो स्थानीय मेकअप आर्टिस्टों को अपने शहर में ही पूरी इज्जत और काम मिलेगा। - सैम बुद्धिराजा, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट
बार्बर और मेकअप लाइन सीधे आमजन से जुड़ी है। जब यह तहसील मुख्यालय जिले में तब्दील हो जाएगा तो यहां सरकारी, सामाजिक और निजी आयोजन बढ़ेंगे। इससे स्थानीय कलाकारों को काम मिलेगा। गोहाना का पैसा गोहाना के विकास पर ही खर्च होगा। -मुकेश, पंजाबी कॉलोनी के सैलून संचालक
अभी युवा मेकअप सीखने और काम के लिए बाहर जाते हैं। जिला बनने पर बड़े संस्थान और अकादमियां खुलेंगी। इससे गोहाना मेकअप इंडस्ट्री का नया केंद्र बन सकता है। -मोहित ठाकुर, हेयर कटिंग एक्सपर्ट
आज युवा बेहतर हेयर स्टाइल और ट्रेंड के लिए बाहर जाते हैं। गोहाना के जिला बनने पर यहां भी आधुनिक सैलून खुलेंगे। इससे स्थानीय स्टाइलिस्टों को काम मिलेगा। -पंकज, कटिंग कारीगर
गोहाना के जिला मुख्यालय बनने से प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे रोजाना ग्राहकों में इजाफा होगा। -हरीश, एक नामी कटिंग एंड से शेविंग सेंटर के संचालक
गोहाना जिला बनने से महिलाओं के लिए भी रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। मेकअप लाइन में काम करने वाली महिलाएं सुरक्षित माहौल में अपने शहर में ही काम कर सकेंगी। जिला बनने से लोग बाहर जाना छोड़ेंगे और स्थानीय मेकअप आर्टिस्ट आत्मनिर्भर हो सकेंगे। -चंचल सचदेवा, कर्ण प्लेस वाली गली की ब्यूटी पार्लर एंड बुटीक ओनर।
शिवानी बुद्धिराजा
शिवानी बुद्धिराजा
शिवानी बुद्धिराजा
शिवानी बुद्धिराजा
शिवानी बुद्धिराजा
शिवानी बुद्धिराजा
शिवानी बुद्धिराजा