फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को करें जागरूक : आयुक्त

Tue, 10 Feb 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, राई में अ​धिकारियों की बैठक लेते राज्य निर्वाचन आयो
विज्ञापन
सोनीपत। निकाय चुनाव की तैयारीक को लेकर सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, राई में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मिलकर कार्य करें।
विज्ञापन

आयुक्त ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, मतदाता पर्चियों (वोटर स्लिप) को समय पर घर-घर तक पहुंचाने, नए व युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
आयुक्त ने कहा कि मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जमीनी स्तर पर प्रभावी जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़े कार्यों में दक्ष अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लेते हुए उनकी समस्याओं, चुनौतियों व सुझाव को भी सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समय रहते सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, डीआईओ विशाल सैनी, उप निगम आयुक्त हरदीप, तहसीलदार कीर्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें