फोटो 20: सोनीपत के गांव सफियाबाद में चौपाल में लगाए गए टीन शेड का बुजुर्ग से रिबन कटवाकर उद्घाट
- फोटो : जयनारायण की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सोनीपत। गांव सफियाबाद में शुक्रवार को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत ड्राॅ आवंटन के माध्यम से 86 लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाॅट के स्वामित्व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विधायक कृष्णा गहलावत ने लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया। वर्ष 2008 से महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थी प्लाॅट का स्वामित्व प्रमाणपत्र लेने का इंतजार कर रहे थे।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि यह योजना हरियाणा सरकार की ओर से जरूरत परिवारों को रहने के लिए घर देने के लिए शुरू की गई थी। योजना के तहत पात्र अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (श्रेणी-ए) और बीपीएल परिवारों को 100 वर्ग गज के मुफ्त आवासीय भूखंड दिए जाते हैं।
जिन बस्तियों में 10 या उससे अधिक परिवारों ने अपने घर बना लिए हैं, सरकार वहां पक्की गलियां, बिजली और पानी की पाइप लाइन की सुविधा उपलब्ध कराती है। विधायक कृष्णा गहलावत ने गांव में ही ब्राह्मण चौपाल में 13 लाख रुपये से बने टीन शेड, जनरल चौपाल में 14 लाख रुपये से टीन शेड और 28 लाख रुपये से बनी ओबीसी चौपाल का उद्घाटन किया।
इस दौरान सरपंच सुखबीर कौशिक, ब्लाॅक समिति सदस्य दौलतराम भारद्वाज, मास्टर सत्यनारायण आंतिल, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, राकेश बारोटा, संजीत सबौली, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह खत्री भी मौजूद रहे।