फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बदलेगी महाराजा अग्रसेन पार्क की सूरत, 7.5 लाख रुपये से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
फोटो पुरानी अनाज मंडी में स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क, जिसका जिर्णोद्धार किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे समय से बदहाली और जर्जर सुविधाओं से जूझ रहे इस पार्क का नगर परिषद जल्द ही कायाकल्प करवाएगा। इसके लिए करीब 7.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए नए झूले लगाए जाएंगे, जबकि पुराने और खराब हो चुके झूलों की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही ओपन जिम की जर्जर मशीनों को बदलकर नई मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क आसपास के लोगों के लिए सैर-सपाटे, मनोरंजन और व्यायाम का प्रमुख स्थान है। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले और युवाओं व बुजुर्गों के व्यायाम के लिए ओपन जिम की व्यवस्था की गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में इनकी हालत खराब हो चुकी है। कई झूले जर्जर हो गए हैं तो ओपन जिम की मशीनें भी खराब पड़ी हैं। इससे पार्क में आने वाले बच्चों और लोगों को सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से पार्क का जीर्णोद्धार करवाने की मांग उठाई जा रही थी।
बच्चों की मस्ती से लेकर बुजुर्गों की सेहत तक का ध्यान
नगर परिषद की योजना के तहत पार्क को सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी बनाया जाएगा। बच्चों के लिए नए खेल उपकरण और झूले लगाए जाएंगे, ताकि उन्हें सुरक्षित एवं बेहतर माहौल में खेलने का अवसर मिल सके। पहले से लगे झूलों की मरम्मत करवाकर उन्हें भी उपयोग के योग्य बनाया जाएगा। ओपन जिम की खराब मशीनों को बदलकर नई मशीनें लगाई जाएंगी। इससे युवा और बुजुर्ग खुले वातावरण में नियमित व्यायाम कर सकेंगे। पार्क में ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे पेड़ों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया शुरू, जल्द एजेंसी को सौंपा जाएगा काम
नगर परिषद की ओर से पार्क के जीर्णोद्धार पर करीब 7.5 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्य एजेंसी को काम आवंटित किया जाएगा। इसके बाद पार्क में मरम्मत और नई सुविधाएं विकसित करने का कार्य शुरू होगा।
-पुरानी अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क का जीर्णोद्धार करवाया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य एजेंसी को आवंटित कर दिया जाएगा। पार्क में बच्चों और आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी सुधार करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

रजनी विरमानी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें