फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मदान मास्टर्स ने जीता सीए क्रिकेट चैंपियंस लीग का स्वर्ण कप

Mon, 30 Jun 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के सेक्टर-26 में आईसीएआई, एनआईआरसी की जिला शाखा की ओर से सीए सप्ताह के तहत आयोज
विज्ञापन
सोनीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई), एनआईआरसी की जिला शाखा की ओर से सेक्टर-26 स्थित किंग्डम ऑफ स्पोर्ट्स मैपस्को सिटी में सीए सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सीए क्रिकेट चैंपियंस लीग-2025 का आयोजन किया गया। लीग की शुरुआत आईसीएआई सोनीपत शाखा के चेयरपर्सन सीए विजय लठवाल ने की।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बताया कि चैंपियंस लीग सदस्यों में खेलकूद क्षमता को उजागर करने के साथ आईसीएआई परिवार में आपसी मेलजोल को मजबूती देती है। ऐसे आयोजन हमारे सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
यह लीग न केवल खेल भावना बढ़ाने, बल्कि सीए सप्ताह के समग्र उत्सव में उत्कृष्ट साबित हुई। कार्यक्रम में आईसीएआई की उप अध्यक्ष सीए राजेश रानी मलिक, सचिव सीए मोहन बंसल, कोषाध्यक्ष सीए अक्षय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लीग में चार पूर्व चेयरपर्सन संचालित टीमों ने भाग लिया। इनमें मदान मास्टर्स, गोयल जाइंट्स, वरुण विक्टर्स व संजय स्टॉर्म टीम शामिल रहीं। सभी टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। कार्यक्रम में सीए अजय दहिया, सीए अंकित शर्मा, सीए संजय गर्ग, सीए प्रवीन मदान, सीए विशाल गोयल, सीए वरुण वत्स, सीए हितेश, सीए चंदन गजमोती, सीए विशाल मोर, सीए अंकित जैन मौजूद रहे।
वरुण विक्टर्स टीम रही उप विजेता
अंतिम मुकाबले में मदान मास्टर्स टीम ने स्वर्ण कप जीत लिया। वरुण विक्टर्स टीम उप विजेता रही। गोयल जाइंट्स टीम को तीसरा तो संजय स्टॉर्म टीम ने चैंपियंस लीग में चौथा स्थान हासिल किया। प्रत्येक टीम से मैन ऑफ द मैच का खिताब सीए सौरभ जैन, सीए आकाश वशिष्ठ, सीए शुभम वत्स, सीए पुलकित अरोड़ा को मिला। श्रेष्ठ बॉलर का खिताब सीए पुलकित अरोड़ा व श्रेष्ठ बैट्समैन व सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का खिताब सीए आकाश वशिष्ठ को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें