फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस स्टैंड और मातृ व शिशु केंद्र अहम : मदान

Mon, 30 Jun 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 13: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात कार्यक्रम को सुनते विधायक निखिल मदान और भाजपा कार्
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि नए बस स्टैंड का निर्माण और सामान्य अस्पताल में मातृ व शिशु स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण सोनीपत की जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसीलिए उन्होंने दोनों कार्य के लिए विधानसभा में मजबूत तरीके से पैरवी की थी।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के 25 जून 1975 में लगाए गए आपातकाल की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या करके 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया गया था, जिसमें देश के सभी नागरिकों के लोकतांत्रिक हकों का हनन किया गया था। इस शर्मनाक कार्य के लिए कांग्रेस पार्टी को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई को हम समाज के दो बेहद महत्वपूर्ण अंग चिकित्सकों और चार्टेड अकाउंटेंट का सम्मान करते हैं, जो रोजमर्रा के जीवन में हम सबके लिए समर्पित होकर काम करते हैं। ये दोनों ही समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जो हमारी जिंदगी को बेहतर बनाते हैं। सभी को इनका सम्मान करना चाहिए।
इस मौके पर शशिकांत भारद्वाज, किरण बाला, अमित कौशिक, गौरव कौशिक, अमन योगी, सौरभ चांदना, गौतम शर्मा, विक्की, तरुण नारंग, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें