सोनीपत स्थित डॉ. बीआर अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में लोहड़ी प्रज्वलित करते कुलपति प्
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में लोहड़ी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। कुलपति प्रो. देविन्द्र सिंह ने लोहड़ी प्रज्ज्वलन किया। शिक्षक, नॉन टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थी सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।
पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर कुलसचिव प्रो.आशुतोष मिश्रा, कुलपति के ओएसडी ललित कौशिक, निजी सचिव राजेश कुमार, उप-कुलसचिव डॉ. रामफूल, डॉ. बलविन्द्र कौर, डॉ. सुखविन्द्र सिंह, डॉ. पारुल, डॉ. आकाश, डॉ. कपिल मंगला, गणेश गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।